दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर । बीती रात निमंत्रण से घर वापस लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।गंभीर हालत में उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डाक्टरों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।मामला सुल्तानपुर जनपद के चांदा कोतवाली क्षेत्र के किन्दीपुर गांव के पास का है जहाँ बीती रात सरायमंगा गांव के रहने वाला संदीप सिंह उर्फ भोले ने गांव में भंडारे का प्रसाद लेने गया हुआ था। वहां से लौटते समय बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे गोली मार दी।जिसकी सूचना परिजनों को हुई तो गंभीर हालत मे उसे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ देर रात संदीप सिंह उर्फ भोले ने दम तोड़ दिया।वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।वहीं हरकत मे आयी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ मे जुटी है।मौके पर पहुंची एसपी सिटी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे हैं फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और हत्यारोपियों की तलाश मे जाल बिछा दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ