शासन प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर रसोईया


विकासखंड के स्कूलों में लकड़ी व कंडे से पक रहे हैं भोजन जिम्मेदार मौन


 शासन प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर रसोईया




 शुकुल बाजार ,अमेठी ।महिलाओं को  रसोई में  काम करते समय धुए से परेशानी ना हो  इसके लिए  प्रधानमंत्री ने  उज्जवला  योजना का शुभारंभ किया  था  साथ ही आज भी छूटे हुए परिवार  को चिन्हित कर  गैस सिलेंडर चूल्हा रेगु लेटर पाइप आदि उपलब्ध कराती है लेकिन शासन-प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी  प्राथमिक विद्यालयों में महिलाओं  रसोइयों को चूल्हे पर खाना बनाने से नहीं मिल पा रहा निजात  इसका जीता जागता उदाहरण शुकुल बाजार विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पूरे  पाहा में दिखाई दे रहा है। जहां रसोईया महिलाएँ चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर हैं वहीं प्राथमिक विद्यालय पूरे पाहा में बाउंड्री वॉल नहीं है। शौचालय में ताला बंद रहता है ।हेड मास्टर अनूप कुमार यादव ने बताया बरसात में विद्यालय प्रांगण में जलभराव हो जाता है जल निकास की समुचित व्यवस्था नहीं है ।वही रसोईया नीलम ने बताया पिछले 8 सालों से चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर हैं कई बार प्रधान और हेड मास्टर से कहा लेकिन गैस सिलेंडर का व्यवस्था नहीं किया गया। हेड मास्टर ने बताया कि सिलेंडर गायब हो चुका है वहीं ग्राम प्रधान महोना पश्चिम ने बताया विद्यालय में गैस सिलेंडर काफी दिनों से नहीं है , अब सवाल यह उठता है नहीं है तो क्यों नहीं है कौन है इसका जिम्मेदार जबकि प्रशासन का सख्त आदेश है किसी भी प्राथमिक विद्यालय में चूल्हे पर भोजन नहीं बनेगा वही भाजपा सरकार मोदी सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है जब एक परिवार के लिए सरकार गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है तो जहां डेढ़ सौ से ढाई सौ बच्चों का भोजन तैयार होता है वहां पर गैस सिलेंडर क्यों नहीं बताते चलें केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को मिट्टी के चूल्‍हे से आजादी मिल गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले जीवाश्म ईंधन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है। पूरे पापा प्राथमिक विद्यालय की रसोइयों ने शासन प्रशासन से गैस सिलेंडर मुहैया कराए जाने की मांग की है वहीं हेड मास्टर अनूप यादव ने प्राथमिक विद्यालय पूरे पाहा के लिए बाउंड्री वाल और उचित जल निकास की व्यवस्था की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ