सर्व शिक्षा अभियान स्कूल चलो के तहत सब पढ़े सब बढ़े:-निजाम खान प्रधानाध्यापक


शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर ।जिले के कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान व स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने व सब पढ़े -सब बढ़े के तहत प्रारंभिक शिक्षा से वंचित 6-14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए ऐसे बच्चों की पहचान कर  व स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करने के लिए  आज प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली  निकाली गयी ।जिससे  नामांकन से छूटे बच्चे स्कूल में  नामांकन कराये और नियमित समय से विदयालय उपस्थिति सुनिश्चित हो  और बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। यह बात उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक निज़ाम खान ने कही।रैली का शुभारंभ स्कूल के प्रांगण से हुई जो पूरे परसन ,से पूरे भिखारी पुर भ्रमण करते हुए धारूपुर, पूरे भवन,पूरे बाबू का पुरवा होते हुए बच्चों द्वारा शिक्षा स्लोगन सब पढ़े -सब बढ़े घर -घर विद्या दीप जलाओ -अपने बच्चों को सभी पढ़ाओ,नोन रोटी खायेंगे,स्कूल जरूर जाएंगे, कोई न छुटे अबकी बार ,शिक्षा है सबका अधिकार,हिन्दू मुस्लिम सिख्ख ईसाई ,मिलकर के सब करे पढ़ाई नारो से वंचित बच्चे व अभिभावकों तथा ग्रामीणों को प्रेरित  कर नामांकन हेतु प्रेरित कर व शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनोखी पहल की ।इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश यादव,प्रबन्ध समिति अध्यक्ष शमदर्शी कुमार विश्वकर्मा,जूनियर स्कूल की प्रधानाध्यापक ज़ुबैदा खातून,मुहम्मद मुस्तफा,संजय कुमार मिश्र,श्रवण शुक्ल,मुहम्मद वसीम ,आरिफ अहमद,सरिता सिंह,विवेक रावत,विवेक तिवारी,रंजीता यादव ,गीता यादव,प्रेरक संघ के जिला प्रवक्ता वेद प्रकाश त्रिपाठी"गुड्डू तिवारी" एव अभिभावकों में अशोक कुमार, दुर्जन यादव सुखराज यादव,राम जी चौरसिया सूर्यभान यादव आदि उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ