राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई की। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये......अनीता सचान।’


राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई की।

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये......अनीता सचान।’



अमेठी 03 जुलाई 2019। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी की महत्वकांक्षी योजना के तहत महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सचान ने आज लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष आज कुल 03 महिलाओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें एक शिकायती पत्र राज्य महिला आयोग की सदस्या ने मौके पर ही निस्तारित किया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मामलों का ससमय निस्तारण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। आयी हुई समस्त शिकायतों कों सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष को भेजने का निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने दिया और कहा कि इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराये। उन्होने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है। जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये अगर यदि पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही की जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान उन्होंने ग्राम परसावां में सुपोषण स्वास्थ्य मेंलंे में प्रतिभाग कर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार व  06 माह के बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। इस मौके पर सी0ओ0 अमेठी पीयूष कांत राय, महिला थानाध्यक्ष कंचन सिंह, थानाध्यक्ष अमेठी डी0के0 सिंह, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी विद्या देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ