क्षेत्र में खुल रहे इंडियन आयल के नए पेट्रोल पंप ग्राहकों को मिलेगी विशेष सुविधा


शुकुल बाजार अमेठी शुकुल बाजार विकासखंड में इंदरिया मौजा के पूरे राम दीन गांव के अवधेश मिश्रा को इंडियन आयल पेट्रोल पंप का लाइसेंस मिला जोकि शुकुल बाजार से ठाकुरगंज के बीच में लगेगा जिससे क्षेत्रवासियों को इंधन मिलने में सहूलियत प्राप्त होगी वही पांडे गंज से उरेर मऊ संपर्क मार्ग पर पूरे भोजा तिवारी के पास शिव बहादुर शुक्ला को भी इंडियन आयल पेट्रोल पंप का लाइसेंस मिला है जिसमें प्रोपराइटर क्षेत्र के समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उजेरे शुक्ला हैं क्षेत्रवासियों का कहना है इन नए पेट्रोल पंपों के खुलने से ग्राहकों को सहूलियत होगी तथा सही मात्रा में और सही ईंधन प्राप्त होगा क्षेत्र में कई पेट्रोल पंप होने पर भी कभी-कभी ऐसा होता है कि इंधन नहीं मुहैया हो पाता जिससे वाहन स्वामियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था वहीं  वाहन स्वामियों में हर्ष का माहौल है तथा क्षेत्र के वाहन स्वामियों ने उन्हें बधाई भी दी क्योंकि वहां पर पेट्रोल पंप खुल जाने से आसपास के गांव के लोगों को अब जगदीशपुर तेल लेने नहीं आना पड़ेगा आसपास के क्षेत्र वासियों का कहना है जिस तरह से इंडियन ऑयल ने नए पेट्रोल पंप खोले हैं उससे वाहन स्वामियों को काफी सहूलियत और सुविधा मिलेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ