चौकी प्रभारी ने वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक



चौकी प्रभारी ने वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक 



जगदीशपुर 


जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वारिसगंज पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी ब्रज भूषण पाठक ने न्याय दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने  के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए ।  पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए हम सभी लोगों को मिलजुलकर कार्य करने की दिशा में जरूरत है ।वर्तमान समय में वृक्षों की कमी होने की वजह से पर्यावरण की शुद्धता में कमी आ रही है ।जिसके कारण तरह तरह की बीमारियो से लोग परेशान हो रहे हैं ।वृक्ष हमारे लिए बेहद जरूरी है ।जोकि आक्सीजन को बाहर छोड़ते हैं और हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं और  वातावरण  को शुद्ध बनाते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ