मुसाफिरखाना ,अमेठी ।बसपा शासनकाल में नगर पंचायत के गरीबों के लिए बनाई गई कांशीराम शहरी आवासीय योजना के आवंटन की एक बार फिर से मांग उठी है ।सभासदों ने स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी को पत्र देकर शीघ्र ही पात्र व्यक्तियों को आवास आवंटित किए जाने की मांग की है ।
मुसाफिरखाना नगर पंचायत में गरीबों व आवास विहीन लोगों के लिए कांशी राम शहरी आवास योजना के अंतर्गत पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कार्यकाल में कस्बे से सटे नहर के किनारे निर्माण कार्य कराया गया था ।सभासदों ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र देकर पात्र व्यक्तियों को शीघ्र ही आवास आवंटित करने की मांग की है ।सभासदों ने सांसद को दिए पत्र में बताया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व कस्बा वासियों से आवास के लिए आवेदन भी माँगा गया था किंतु जिले के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आवंटन नही हो सका ।योजना के तहत बने आवास दिन प्रति दिन जर्जर होते जा रहे है और गरीब बेसहारा दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है ।सभासद हसन उल्ला स्मिता जायसवाल आदि ने स्मृति ईरानी से शीघ्र ही आवास योजना के तहत पात्रों को आवास दिलाये जाने की मांग की है ।शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्मृति ईरानी ने जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया है ।
0 टिप्पणियाँ