मुसाफिरखाना ,अमेठी ।बैंक ऑफ़ बड़ोदा के ए टी एम् बूथों पर से बीते महीनों से तैनात गार्डो के हट जाने के बाद ग्राहकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है ।खास कर उन खाता धारकों को जो वर्तमान की कंप्यूटरीकृत सिस्टम से अनभिज्ञ होते है ।दर्जनों खाता धारकों ने बैंक प्रशासन से एटीएम बूथों पर सहायता के लिए जिम्मेदार कर्मचारी तैनात करने की माँग की।
देश की बड़ी बैंको में शुमार बैंक ऑफ़ बड़ोदा के द्वारा प्रमुख बाजारों व कस्बों में आम जनमानस को बेहतर सुबिधा के लिए ए टी एम बूथ स्थापित कराए गए थे ।बूथों की सुरक्षा व ग्राहकों की सहूलियत के लिए बैंक द्वारा निजी कंपनियों के गार्ड तैनात किए गए थे ।सुरक्षा के साथ ही बैंक की कंप्यूटरीकृत जानकारी से अंजान लोग उन्ही गार्डो से आवश्यक सहयोग लिया करते थे ।गार्ड ही विश्वसनीय माने जाते थे ।बीते महीनों से सभी बूथों से गार्ड नदारद होने से धन निकासी करने में विश्वसनीय सहयोग नहीं मिल पाता है ।वही दूसरी तरफ ए टी एम की सुरक्षा भी तार तार हो रही है ।अढ़नपुर स्थित शाखा का ए टी एम आवारा पशु ने तोड़ दिया वही कस्बा स्थित एटीएम मशीन को अज्ञात कारणों से क्षतिग्रस्त हो गया ।बैंक ग्राहकों ने बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर सभी केंद्रों पर बैंक की तरफ विश्वशनीय कर्मचारी तैनात करने की मांग की ।
0 टिप्पणियाँ