सांडवा चंडिका ब्लाक के अंतर्गत रसूलपुर गुलरहा में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव की हुई वोटिंग


दैनिक अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़ 

सांडवा चंडिका ब्लाक के अंतर्गत रसूलपुर गुल रहा में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव की वोटिंग सुबह से ही जारी है कल आधी रात  को विश्वनाथगंज के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा के प्रतिनिधि बीएल पटेल पहुंचे थे गांव में कुछ लोगों ने उनके साथ की मारपीट आरोप लगाते हुए किसी के समर्थन में प्रचार करने के लिए आए हैं इसी बात को देखते हुए प्रशासन दिख रहा है चुस्त और दुरुस्त थाना प्रभारी ने इस मामले पर तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद बवाल की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तहसीलदार श्रद्धा पांडे साथ में एलडीएम  मतदान केंद्र का लिया जायजा कुछ महीने पहले दिनेश दुबे प्रधान को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसी को लेकर ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं विधायक के प्रतिनिधि का आरोप है कि मैं किसी निमंत्रण में गया था और अपने कार्यकर्ता से बात कर रहा था कि मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया मेरी चेन और अंगूठी छीन लिया जिस की तहरीर अंतू थाने में दी गई है पुलिस जांच में जुटी प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है माधुरी दिवेदी स्वर्गीय दिनेश दुबे की पत्नी है दूसरा कैंडिडेट दद्न तिवारी तीसरा कैंडिडेट अनिल प्रताप सिंह कांटे की बताई जा रही है टक्कर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ