दैनिक अक्षय मेल समाचार
जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना अंतर्गत ग्राम छाता मझगवां मिथिलेश कुमारी पत्नी दिनेश कुमार हरिजन के मकान के आगे पक्की सड़क है सड़क पर मिट्टी का ब्रेकर बनाए हुई थी कि जिससे छोटे-छोटे बच्चे हैं कोई दुर्घटना ना हो परंतु गांव के ही जमील पुत्र सुधू ट्रैक्टर चालक है और उसी रास्ते ट्रैक्टर लेकर आता जाता रहता है तथा ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से ब्रेकर को उखाड़ दिया जब इसका विरोध पीड़िता ने किया तो भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जाति सूचक शब्द चमार कहते हुए घर पर चढ़आया शाम को पीड़िता का पति दिनेश कुमार हरिजन खरीदारी कर बाजार से लौट रहा था कि पहले से घात लगाए बैठे जमील पुत्र सुधू रवि कुमार पुत्र रमेश कुमार जयसवाल जलील पुत्र सुधू ने लाठी डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया दिनेश कुमार अपना जान बचा कर घर आया और अपनी पत्नी से आपबीती बताई न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता अपने पति के साथ मऊआइमा थाने के 3 दिन से चक्कर लगा रही है किंतु विपक्षियों के खिलाफ एससी एसटी जैसे कई धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है
प्रयागराज से शिव कुमार यादव संवाददाता
0 टिप्पणियाँ