शिक्षा का महत्व समझते हुए बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजेंअनुपमा जायसवाल


पंकज शुक्ला

बाराबंकी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त अनुपमा जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जूता, मोजा व पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस वितरण, अन्नप्रासन एवं वृक्षारापेण कार्यक्रम हेतु कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवला करसन्डा विकास खण्ड मसौली जनपद बाराबंकी में उपस्थित हुई। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गेट पर पंक्तिबद्ध तरीके से स्काउट कलर पार्टी ने अपने बैंड के साथ स्वागत किया। श्रीमती जायवाल ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी बच्चो ने मंच के सामने पंक्तिबद्ध ढ़ग से खड़े होकर जूता-मोजा, पाठ्य पुस्तक तथा ड्रेस को प्राप्त किया। सुधीर विजय प्रकाश, जूली मानसिंह, ज्योति प्रणवकुमार, रीना भगौतीप्रसाद, मो0वाजिब, मो0अजीज ने मुख्य अतिथि के कर कमलों से जूता-मोजा, पाठ्य पुस्तक तथा ड्रेस को प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास पुष्टाहार की ओर से चार बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार श्रीमती जायसवाल ने किया। श्रीमती जायसवाल ने एक माॅ का भाव प्रकट करते हुए बच्चो को अपनी गोद में लेकर खीर खिलाकर अन्नप्रासन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती जायसवाल ने मौजूद अभिभावकों से अपील की कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि विकास के लिए शिक्षा से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कार्यक्रम के अन्त में वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती अनुपमा जायवाल ने कहा कि हम सब जानते है किसी भी राष्ट्र की उन्नति का मापदण्ड होता है शिक्षा। शिक्षा और स्वास्थ्य ये दो ऐसे सोपान है जिनके ऊपर चढ़कर कोई भी राष्ट्र प्रगति कर सकता है। यदि एक व्यक्ति स्वस्थ्य है परन्तु व शिक्षित नहीं है तो भी बेकार हो जाता है, क्योंकि मनुष्य अपने पूर्वज वानर व जानवर से भिन्न है क्योंकि मनुष्य शिक्षित है। शिक्षा व्यक्ति को ऊपर उठाने वाले प्रक्रिया है। बिना शिक्षा के मनुष्य पशु तुल्य होता है और पशुओं से सभ्य समाज नहीं बनाया जा सकता। सभ्य समाज और विकसित राष्ट्र यह आपस में जुड़ी हुई कड़िया है, किसी एक केे बिना दूसरे की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि जबसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मुख मंदित्व में यह सरकार चल रही है तबसे बेसिक शिक्षा में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी तब जो बच्चों की यूनिफार्म और कापी किताबे थी, यूनिफार्म तो ऐसी थी कि जैसे लगता था कि छोटे-छोटे होमगार्ड घूम रहे हो न कि किसी विद्यालय के बच्चे हो। पहले तो सत्र पूरा बीत जाता था और कोई पूछने वाला नहीं कि किताबें अभी तक क्यों नहीं बांटी गयी। उन्होंने कहा कि कई जगह मेरे द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तो तमाम विद्यालयों में मुझे एक कमरा ऐसा मिलता था, जिसमें ताला लगा होता था जंक वाला, और उस बंद कमरे में किताबों को दीमक खा रही होती थी। परन्तु मुख्यमंत्री की प्रेरणा से उनके निर्देशन में सब कुछ व्यवस्थित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के ड्रेस की कीमत बढ़ा दी गयी, जिससे गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि हम लोग एक ऐसा नया प्रयोग ला रहे है कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी के डेढ़ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में उनको भी श्रद्धापूर्वक इस बार चार जनपदों में खादी की यूनिफार्म का कार्य किया है, यदि यह प्रयोग सफल हुआ तो बहुत जल्दी उत्तर प्रदेश के हर जनपद में खादी की यूनीफार्म में बच्चे नजर आयेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत बच्चों को ड्रेस, पाठ्य पुस्तक, जूता-मोजा वितरण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ वर्षों में हमारी शिक्षा व्यवस्था नये आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के भरपूर प्रयास से बच्चों को लकालक ड्रेस, लकालक जूते व मोजे और जिस प्रकार से अच्छे पन्नों की किताबें बाराबंकी जनपद में आम जनमानस के बच्चो को उपलब्ध करायी जा रही है वह अपने आपको गौरववान प्रस्तुत करते है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी के 100 विद्यालयों में जा चुका हॅू, जिस तरह से बेसिक शिक्षा का गुणवत्तापरक सुधार हुआ है वह अत्यन्त प्रसंशनीय है। उन्होंने कि यदि मेरे समय में भी योगी की सरकार होती तो मैं भी लकालक ड्रेस, जूते व मोजे पहनता। फिर हमें कान्वेंट स्कूल का मुह न देखना पड़ता। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थित से बच्चों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कविता ‘‘जन्म लेना चाहती हॅू तेरी कोख से माॅ’’ के माध्यम उपस्थित सभी को जागरूक किया। उन्हांेने कहा कि जनपद बाराबंकी के प्रत्येक विद्यालय में पाठ्य पुस्तक उपलब्ध करायी जा चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक शरद अवस्थी, विधायक सतीश चन्द्र शर्मा, विधायक बैजनाथ रावत, उपजिलाधिकारी नवाबगंज अभय पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्काउट गाइड मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ