सुल्तानपुर ।आज विकास खण्ड बल्दीराय की स्कूल चलो अभियान रैली को ब्लॉक परिसर से हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि खंड अधिकारी कूरेभार श्री रवींद्र वर्मा जी ने रवाना किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि महोदय का संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजबख्श मौर्य ने कैप लगाकर तथा ब्लॉक मंत्री शिव नरायन वर्मा ने बैज लगाकर स्वागत किया। रैली ब्लॉक परिसर से रवाना होकर बल्दीराय बाजार का भ्रमण करते हुए उ.प्रा.वि. बल्दीराय के प्रांगण में समाप्त हुई। रैली में बच्चे मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, पढी लिखी लड़की रोशनी है घर की आदि नारे लगाते हुए हाथ में बैनर व स्लोगन लिए चल रहे थे। रैली में बीही निदूरा न्याय पंचायत व सेण्ट जांस स्कूल पारा के बच्चे शामिल थे।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरिकरन मौर्य (सुकई), एबीआरसीगण राम कल्प गुप्त, रमाकांत मिश्र, अनुज तिवारी, अखिलेश सिंह, जाने आलम, एनपीआरसीगण अमानउल्ला खां, हरिश्याम मौर्य, रामधर यादव, रमाशंकर मिश्र, जगन्नाथ पाण्डेय, अवधेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, लिपिक रोहित यादव, व्यायाम शिक्षक हीरा लाल यादव, सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।
रैली का संयोजन ब्लाक प्रभारी संदीप पांडेय ने किया।
0 टिप्पणियाँ