चौराहा बना ताल यात्री बेहाल


चौराहा बना ताल यात्री बेहाल 


अक्षय मेल समाचार।


जगदीशपुर/अमेठी । क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थान चौराहा जगदीशपुर जहाँ विकराल गड्ढे जिसमें तालाब की तरह भरा पानी जिसमें गिरते पड़ते यात्री बेहाल हो कर अस्पताल पहुंच रहे हैं जबकि हाल ही में हुए लोक सभा चुनाव में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जनता ने चुन कर सांसद बनाया इसी क्षेत्र के विधायक राजमंत्री सुरेश पासी के रहने के बावजूद क्षेत्र की बदतर स्थित से जनता को इस तरह की परेशानी झेलना एक शर्मनाक बात है l

          जगदीशपुर विकास खण्ड के अंतर्गत स्थित चौराहा रायबरेली रोड पर कई किलो मीटर की दूरी पर उबड़ खाबड़ जानलेवा गड्ढे मौजूद हैं यदि चौराहे की बात की जाए तो विकराल गड्ढे हो कर जल भराव के कारण तालाब जैसा प्रतीत होता है जिसमें चार पहिया ट्रक डीसीएम पिकअप आदि फँसे रहते हैं तो दो पहिया वाहन चालक व साइकिल सवार गड्ढे में गिर कर घायल होते रहते हैं पूर्व में एक्का दुक्का लोग वाहनों की चपेट में आकर काल के गाल में समा चुके हैं हद तो तब हो जाता है जब राहगिरों को पैदल चलना दुश्वार हो जाता है कि कीचड़ से सराबोर यात्री यहाँ के मंत्रियों को क्या आशीर्वाद देते होंगें उसे बताने की जरूरत नहीं है आस पास के दुकानदार इस कीचड़ व गड्ढे से आए दिन भरे पानी वाहनों के आने पर बौछारों से भीगते रहते हैं ऐसी बदहाल स्थित होने के चलते बावजूद न तो पीडब्लूडी विभाग न तो मौजूदा मंत्री गौर करते हैं विकराल स्थित होने पर यदा कदा कुछ समजसेवयों के प्रयास पर अध्धा ईंटों को गिरवा कर गड्ढों को पटवाने का प्रयास किया जाता है परन्तु गड्ढे पानी के कारण पटने के बजाय अधिक विकराल स्थित में आ जाते हैं इस सम्बन्ध में जब एसडीएम महात्मा सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि रायबरेली रोड एन एच में आ चुका है गड्ढों के बारे में जिलाधिकारी को सूचित करा दिया गया है जल्द ही मरम्मत का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ