नीलम/अक्षय मेल समाचार रायबरेली। एनएच 232 पर सरेनी थाना क्षेत्र में बने गेगासो गंगा पुल से एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक देर रात अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा हादसे की जानकारी तब हुई जब सुबह लोग पुल पर टहलने गए तो लोगों ने देखा लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के अंदर फंसे कंडक्टर और ड्राइवर के शवों को निकालने का प्रयास किया घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को बाहर निकाला गया जबकि दूसरा शव क्रेन मंगाकर निकाला गया बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर के नींद आने के चलते यह हादसा हुआ है ट्रक मालिक बाराबंकी जिले का है ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है ।
0 टिप्पणियाँ