अराजक तत्वों ने तोड़ा विधायक निधि से लगा शिलान्यास पत्थर ।


अराजक तत्वों ने तोड़ा विधायक निधि से लगा शिलान्यास पत्थर ।

अक्षयमेल समाचार।

तिलोई/अमेठी- तहसील तिलोई की ग्राम सभा पाकरगांव में इंटरलाकिंग सड़क हेतु स्थापित करवाया गया शिलान्यास पत्थर अराजक तत्वों को रास नही आया जिसे सोमवार की रात्रि अराजक तत्वों ने बुरी तरह से तोड़ कर छोटे छोटे टुकड़ों में तब्दील कर दिया

 मामला ग्राम सभा पाकरगांव के नजदीक पंचायत भवन के सामने है जहां पर अभी गत दिनों ही विधायक निधि द्वारा पूरे निहाल से पूरे ठाकुरराम पंडित का पुरवा गांव तक इंटरलाकिंग सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु शिलान्यास पत्थर लोक प्रिय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व तिलोई ब्लाक प्रमुख क्रष्णकुमार सिंह( मुन्ना सिंह ) के नाम से स्थापित करवाया गया था जिसका शिलान्यास गत दिनों ही अमेठी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति जुबिन ईरानी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के हाथों तिलोई स्थित राजा विश्वनाथ शरण इंटर कालेज परिसर में किया गया था

 पाकरगांव में स्थापित शिलान्यास पत्थर तोड़े जाने के बाद सुबह जब तिलोई विधायक समर्थकों को इसकी जानकारी हुई तो समर्थकों ने  घटना पर कड़ा रोष प्रकट किया है तथा उक्त घिनौनी अराजकता करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ