अक्षयमेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य-
सुलतानपुर 17 जुलाई/जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी ने सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा शून्य से 05 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जिनको कान से सुनाई नहीं देता, उन बच्चों में आपरेशन के माध्यम से उच्च तकनीक की सुनने की मशीन जिसकी कीमत रू0 06 लाख है को निःशुल्क लगवाने हेतु उनके कार्यालय में पंजीकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शून्य से 24 वर्ष तक के पोलियो से ग्रसित बच्चे/युवक जिनके घुटनों का आपरेशन कर पैर सीधा किया जाना हो, को पोलियो करैक्टिव सर्जरी(शल्य चिकित्सा योजना) के अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सा कराये जाने हेतु जनपद के इच्छुक दिव्यांगजन अपना रजिस्ट्रेशन अबिलम्ब जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, कक्ष संख्या 16, विकास भवन से सम्पर्क करें।
0 टिप्पणियाँ