अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना/अमेठी।नगर मुसाफिरखाना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना स्थापना दिवस (9 जुलाई सन् 1949 ) मनाया जिसमें युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेका नन्द व माँ सरस्वती को पुष्पार्चन कियआ गया ।इस अवसर पर श्री कृष्ण कोचिंग सेन्टर में एक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए परिषद के जिला प्रमुख के.डी. पान्डेय ने कहा की ए.बी.वी.पी. एक संगठन ही नहीं बल्कि एक विचार धारा भी है,जो देश के विद्यार्थियों मे पढाई के साथ- साथ एक सकारात्मक सोच उत्पन्न करती है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सिखाती है। विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य राष्ट्र का पुनर्निमाण करना है। विभाग सह संयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने परिषद की स्थापना और उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों को सम्बोधित किया।दूसरा कार्य क्रम राजकीय महा विद्यालय मुसाफिर खाना में हुआ।परिषद ने राजकीय डिग्रीकालेज मुसाफिरखाना में प्राचार्य डा.के.सी.वर्मा जी के द्वारा वृक्षा रोपण कराया और माँ सरस्वती तथा स्वामी विवेका नन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ता राहुल कौसल,तहसील संयोजक प्रवीण पान्डेय,नगर मंत्री करुणेश तथा विभाग संयोजक( एस.एफ.डी.)अखिलेश पान्डेय उपस्थित रहे।
ए.बी.वी.पी. की कार्यकारणी गठित-
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल विद्यार्थी परिषद की मुसाफिरखाना कार्यकारणी का गठन हुआ ,जिसके अन्तर्गत प्रवीण पान्डेय को तहसील संयोजक मुसाफिरखाना,करुणेश साहू को नगर मंत्री मुसाफिरखाना तथा विनय तिवारी को राजकीय महाविद्यालय इकाई मंत्री का दायित्व दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ