संदिग्ध परिस्थिति मे किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त


संदिग्ध परिस्थिति मे किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त 

___बछरावां रायबरेली __  थानाक्षेत्र के बिशुनपुर  ग्राम के मजरे  बबुरिहा खेड़ा मे  प्रियंका पुत्री राम केवल उम्र 17 वर्ष  ने   संदिग्ध परिस्थिति मे फांसी के फन्दे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । पिता राम केवल के  अनुसार प्रियंका  सुबह खेतो मे काम कर  रहे अपनी मां व दो भाईयो का खाना लेकर खेत तक गई थी । दोपहर मे वह जल्दी ही घर वापस आ गई तो उससे यह पूछा कि इतनी जल्दी घर क्यो आगई । उन्होने बताया कि बिना कुछ बोले उसने दरवाजा बंद कर लिया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला घर में प्रियंका के पिता के अलावा उसकी नानी भी थी । जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो बगल के घर से जाकर देखा तो प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी तुरंत सूचना स्थानीय थाने को दी गईं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मौत का क्या कारण है यह विवेचना के बाद ही पता चल सकेगा ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ