जल निकासी ना होने से नगर वासियों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना अधिकारियों की उदासीनता के चलते मूलभूत समस्याओं से वंचित हैं नगर क्षेत्रवासी


जल निकासी ना होने से नगर वासियों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

अधिकारियों की उदासीनता के चलते मूलभूत समस्याओं से वंचित हैं नगर क्षेत्रवासी

-अक्षय मेल समाचार।

नीलम/रायबरेली। डलमऊ नगर पंचायत डलमऊ के क्षेत्र में लगातार करने के साथ- बढ़ोतरी वाले क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था ना होने के कारण मोहल्ला वासियों को विभिन्न प्रकार की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके क्रम में नए परिसीमन के आधार पर मोहल्ला कृष्णा नगर में रेलवे लाइन के किनारे बने नए आवासीय क्षेत्र में जल निकासी और इंटरलॉकिंग सड़कों आदि की व्यवस्था ना होने से आसपास के लगभग 2 दर्जन से अधिक परिवारों को हल्की सी बरसात हो जाने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है मोहल्ला वासियों द्वारा कई बार जल निकासी और सड़क बनवाने की मांग करने के बावजूद भी नगर पंचायत के आला अधिकारी अनदेखी करते नजर आ रहे हैं जिसका खामियाजा मोहल्ला वासियों को भुगतना पड़ रहा है

     मोहल्ला कृष्णानगर निवासी रामकृपाल चंडिका राजकुमार छेदीलाल अर्जुन सजन पाल आदि के साथ अन्य लोगों ने बताया कि नए परिसीमन के आधार पर कृष्णा नगर मोहल्ला के रेलवे लाइन के किनारे आवासी क्षेत्र को नगर पंचायत में तो शामिल कर लिया गया लेकिन नगर पंचायत के आला अधिकारियों द्वारा मूलभूत सुविधाएं देने के लिए भूल गए जिसका खामियाजा मोहल्ला वासियों को विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाओं के बीच उठाना पड़ता है बीते 2 दिनों से हो रही छिटपुट बारिश के चलते मोहल्ले के गलियों में भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न है जिससे रेलवे लाइन के किनारे स्थित मकानों में रह रहे बड़े बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चों को भी कीचड़ भरे पानी से गुजरना पड़ता है और विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है मोहल्ला वासियों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क और जल निकासी के लिए नाली आदि बनवाने की मांग की गई लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि मोहल्ला वासियों द्वारा जलभराव की स्थिति की जानकारी दी गई है जिस पर अस्थाई रूप से नाली बनवा कर जल निकासी कराई जाएगी और बरसात के बाद स्थाई रूप से नाली खड़ंजा का निर्माण करवाया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ