ब्लाक प्रमुख भेटुआ प्रतिनिधि के बेटे पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने की फायरिंग


ब्लाक प्रमुख भेटुआ प्रतिनिधि के बेटे पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने की फायरिंग


जगदीशपुर /अमेठी 


जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-वाराणासी राजमार्ग संख्या 731पर स्थित  जामो मोड बुबुआवां के पास जैसे ही लखनऊ की तरफ के लिए भेटुआ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के बेटे ने अपनी स्विफ्ट कार से आगे बढे ही थे कि दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशो  ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी ।जिससे कार में सवार तीनो लोग बाल बाल बच गए । घटना उस समय की है जब भेटुआ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेर बहादुर सिंह निवासी शिवगंढ के पुत्र अपनी कार स्विफ्ट डिजायर से अमेठी से जगदीशपुर होकर  लखनऊ जा रहे थे कि जैसे ही जामो मोड़ लखनऊ-वाराणासी राजमार्ग संख्या 731 से लखनऊ की तरफ अपनी गाड़ी को धुमाया ही था कि अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जब तक कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भेटुआ  के पुत्र कुछ समझ पाते तबतक बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए लेकिन कार सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए जिसकी सूचना 100 डायल को दी ।सूचना पर पहुंची डायल 100की टीम ने मौके पर पहुंच कर इस समबन्ध में जानकारी की और अपने उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी।घटना की सूचना पर पहुंची जगदीशपुर कोतवाली  पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आगे की विधिक कार्यवाही कर रही हैं इस समबन्ध में कोतवाली जगदीशपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ