जगदीशपुर /अमेठी
दिनदहाड़े अपाची सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एजेन्ट पर फायर झोंकर लगभग दो लाख पचास हजार रुपये से भरे बैग को लूट कर मौके से भागने में सफल रहे भुक्तभोगी ने घटना की सूचना डायल100 को दी सूचना मिलते ही डायल100 घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जाँच पड़ताल में जुटे lऔर वही जिले के आलाधिकारियों को मामले की जानकारी होते ही घटना स्थल का पहुंच कर जायजा लिया l
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कटेहटी पुल के निकट दिनदहाड़े एनिबोलियम के एजेन्ट संतोष कुमार उर्फ पप्पू पुत्र जियालाल निवासी उम्मर का पुरवा दौलतपुर लोनहट कोतवाली जगदीशपुर जो रोज की तरह अपने ग्राहकों से पैसे का कलेक्शन करके लगभग दो लाख पचास हजार रुपये लेकर घर वापस आ रहा था कि अचानक अपाची सवार दो अज्ञात बदमाशों ने युवक के ऊपर फायर झोंका लेकिन युवक बाल बाल बच गया फायर की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए जब कि बदमाश पैसे से भरे बैग को छीन कर तमंचा लहराते हुए मौके से भागने में सफल रहे भुक्तभोगी ने घटना की सूचना डायल 100 को दी सूचना मिलते ही डायल100 मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने में जुटे l घटना की जानकारी होते ही उपपुलिसधीक्षक तिलोई राज कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया l इस सम्बन्ध में कोतवाल रमाकान्त प्रजापति ने बताया कि संतोष कुमार एनिबोलियम कम्पनी का एजेन्ट है जो कम्पनी अब बन्द हो गई है लूट का मामला सन्दिग्ध है फिर भी जाँच पड़ताल की जा रही है l
0 टिप्पणियाँ