दैनिक अक्षय मेल समाचार
जनपद प्रयागराज फूलपुर तहसील अंतर्गत मऊआइमा थाना क्षेत्र के बुआ पुर गांव के रामलाल चौधरी की पुत्री पुष्पा देवी उम्र 17 वर्ष सुबह हैंडपंप पर नहा रही थी कि अचानक कच्ची दीवार गिरने से दब गई तथा पड़ोसी व परिवार के लोग दौड़कर आए और मलबे को हटाकर पुष्पा को बाहर निकाले लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जिसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा एसडीम फूलपुर को दी गई जिस पर एसडीम ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए इस पर परिवार के लोग तैयार नहीं हुए और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा कराकर मृतका का अंतिम संस्कार फाफामऊ घाट पर किया गया
प्रयागराज से शिव कुमार यादव संवाददाता
0 टिप्पणियाँ