शुकुल बाजार संवाददाता
शुकुल बाज़ार ब्लाक के सत्थिन गाँव में काजी हाउस का पुनर्निर्माण किया गया ।शासन से प्रस्तावित होने के बाद काजी हाउस का पुनर्निर्माण, स्थापना व संचालन का ध्यान रखते हुए जनता की सेवा के लिए चालू कर दिया गया ।पूर्व में छुट्टा व आवारा पशुओं के द्वारा फसलों व अन्य किए गए नुकसान व इससे समबन्धित शिकायत को लेकर सरकार द्वारा इन पशुओं के लिए काजी हाउस का निर्माण किया गया था ।लेकिन कुछ समय बाद से काजी हाउस का अस्तित्व समाप्त हो गया था ।लेकिन यहाँ पर प्रति दिन पशुओं के द्वारा किए जा रहे नुकसान की शिकायत को देखते हुए प्रशासन ने इसके पुनर्निर्माण की ओर पुनः ध्यान दिया ।वही काजी हाउस की देखरेख कर रहे जिला पंचायत इंस्पेक्टर हरकेश प्रताप ने बताया कि यहां पर बंद किए गए पशुओं को खिलाने के लिए भुसा और चुनी की व्यवस्था की गई है अभी तक करीब 7 से 8 जानवर यहां पर हैं जिनकी देखरेख के लिए एक चौकीदार को भी रखा गया है काजी हाउस पहुंचकर मीडिया के लोगों ने जब पास पड़ोस के ग्रामीणों से पूछा तो उन्होंने सराहना करते हुए बताया कि जब से जिला पंचायत इंस्पेक्टर हरकेश प्रताप आए हैं तब से उनकी अगुवाई में जो भी कार्य हो रहे हैं बड़े ही सराहनीय हैं साफ-सफाई से लेकर जानवरों के चुनी चोकर भूसा सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं वहीं मौजूद सत्थिन कोटेदार सोनू भाई ने कहां की जिस तरह का काजी हाउस सत्थिन ग्राम सभा में है शायद ब्लॉक के किसी गांव में इतना सुंदर और इतने सुचारू ढंग से चलने वाला काजी हाउस नहीं होगा इस मौके परसोनू कोटेदार चौकीदार स्वामीनाथ सहित कई ग्रामवासी उपस्थित
0 टिप्पणियाँ