शुकुल बाजार संवाददाता विनोद सिंह
एक ओर भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है और मानसून की देरी को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढती जा रही है ।दू

सरी ओर शुकुल बाज़ार व जगदीशपुर की नहरों में टेल तक पानी पहुंचने से किसानों की परेशानी और बढ गई है ।एक तरफ मौसम ने दगा कर रखा है दूसरी ओर नहर होते हुए भी पानी नहीं मिल पा रहा है यह बड़ी ही हैरान करने वाली बात है जहाँ एक ओर सरकार से किसान पानी की मांग करते हुए थक चुका है लेकिन सरकारी अधिकारी मौन धारण किये हुए है ।जिससे किसानों की फसल पर संकट के बादल छा गए हैं ।आसमान में बादल तो आ रहे हैं लेकिन बिना बरसे ही निकल जा रहे हैं इस समबन्ध में जिलाधिकारी अमेठी सहित सैकड़ों अधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने नहरो की टेल तक पानी पहुंचाने के लिए कहा किंतु आज तक किसी ने इस समबन्ध में न तो जानकारी की न ही पानी नहर में पहुंचा ।जब नहर में पानी उपलब्ध ही नहीं हो पाया तो टेल तक पहुंचने का कोई प्रश्न ही नहीं है।दूसरी ओर विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण बिजली की सप्लाई भी बाधित चल रही है जिससे निजी ट्यूब वेल भी नहीं चल रही है ।ऐसे में धान की नर्सरी भी सूख रही है ऐसे में किसान की हालत खराब हो गयी है ।भारतीय किसान यूनियन के द्वारा नहरों में पानी को लेकर धरना भी दिया गया लेकिन कोई बात नहीं बनी ।जिससे किसानों में काफ़ी आक्रोश है ।किसान की समस्याओं को सरकार के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है ।भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव शेषनाथ तिवारी ने जिलाधिकारी अमेठी से मांग की है कि नहरो में पानी उपलब्ध करवाए ।जिससे किसानों को पानी की समुचित उपलब्ध हो सके ।यदि अभी पानी नहीं आया तो कब सरकार इसकी व्यवस्था करेगी ।इसे देखते हुए किसान आंदोलित हो सकते हैं ।
0 टिप्पणियाँ