जल जमाव वा गंदगी से भट्टी बाज़ार के व्यापारी परेशान स्वच्छ भारत अभियान को दिखाया जा रहा ठेंगा


जल जमाव वा गंदगी से भट्टी बाज़ार के व्यापारी परेशान

स्वच्छ भारत अभियान को दिखाया जा रहा ठेंगा 

दैनिक अक्षय मेल समाचार

रिपोर्ट - मनीष मिश्र


प्रतापगढ़

सड़क के बगल नलके के पास जल जमाव से व्यापारी वर्ग परेशान, नरकीय स्थिति में जीने को मजबूर प्रतापगढ़ जिला के अंतू थाना क्षेत्र के रायचंद्रपुर भट्टी चौराहे से पचास मीटर की दूरी पर भोजपुर रोड़ पर नलके से, दुकानों से वा घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क के किनारे नलके के पास बने कच्चे गड्ढे में बह रहा है. जिससे आस पास के लोगों को भारी परेशानी हो रही और लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है. वहीँ एक तरफ जहां स्वछता अभियान के तहत चलाया जा रहा सफाई अभियान को को नजर अंदाज किया जा रहा है जल निकासी नाला नहीं रहने से लोगों के छत के ऊपर का बारिश का पानी भी सड़क के किनारे इसी गड्डे में बहने लगता है़ जिससे सड़क के किनारे हमेशा कीचड़मय हो जाती है लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है तथा सफाई की उचित व्यवस्था न होने के कारण बाज़ार में  हर समय कचरा फैला रहता है,जिस कारण मार्ग से गुजरने वालों तथा व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोग अपने दुकानों से निकलने वाले कचरे को पानी भरे गढ्ढे में ही फेंक देते हैं। इससे सिर्फ राहगीरों को ही नहीं बल्कि व्यापारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने के बाद धूप निकलने पर इन कचरों से उठने वाली बदबू से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।प्रशासन को बाज़ार में कूड़ेदान की व्यवस्था करनी चाहिए, तभी लोगों की आदतों में बदलाव आएगा और स्वच्छता भी बरकरार रह पाएगी। इसके साथ साथ खुद लोगों को भी स्वच्छता के प्रति गंभीर होना होगा। पानी के गढ्ढे में कचरा फेंकने के बजाय लोगों को दुकानों में रखे कूड़ेदान में कचरा फेंकना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ