विकास योजनाओं के लक्ष्यों को समय से पूर्ण किये जायें तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायें अधिकारी-जिलाधिकारी


शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर 01 जुलाई, मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के महत्पूर्ण विकास प्राथमिकता बिन्दुओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिलाधिकारी द्वारा विकास से जुड़े सम्बन्धित  विभागों को निर्देशित किया गया कि केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के लक्ष्यों को समय से पूर्ण किये जायें और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें अवश्य दिये जायें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता कदापि क्षम्य नहीं होगी जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं का त्वरित न्याय दिलाने हेतु प्रदेश सरकार की मंशा है। इसलिये सभी अधिकारी इसे गम्भीरता से लेते हुए कार्य करें, यदि किसी को किसी स्तर पर कठिनाई आये तो सीधे उनसे सम्पर्क कर उसका समाधान करायें। उन्होंने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत राज डॉ0 निरीश चन्द्र साहू को निर्देशित किया कि स्वच्छता कार्यक्रम को घर-घर पहुंचायें तथा शौंचालय प्रयोग के लिये लोगों को ग्राम प्रधान, सचिव आदि के माध्यम से प्रेरित करें। उन्होंने शौंचालय के लक्ष्यों को पूर्ण एवं एमआईएस फीडिंग बढ़ाये जाने का भी निर्देश दिया।बैठक में डीएम ने नगर क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुलतानपुर रवीन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौंचालयों एवं सार्वजनिक शौंचालयों के लक्ष्यों को एक सप्ताह में पूर्ण कराये जायें तथा खुले में शौंच से मुक्त कराया जाये। उन्होंने एमआईएस फीडिंग की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 रमा शंकर सिंह व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंशों को कांजी हाउस तथा गोवंश आश्रय स्थलों पर पकड़वा कर पहुंचावये जायें। उन्होंने सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिये भूषा, पानी, छाया की व्यवस्था नियमित रूप से किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोवंशों के लिये कैचर वाहन क्रय करने का भी निर्देश सम्बन्धित को दिये जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आवासों का सत्यापन कराये जायें तथा पात्र व्यक्ति एक भी छूटने न पाये। सत्यापन के दौरान यदि कोई अपात्र पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही भी प्रस्तावित भी की जाये। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी को आयुष्मान भारत का कार्ड व गोल्डन कार्ड मुहैया कराये जायें। उन्होंने वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन मुहैया करायी जाये। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, जल निगम, खाद्य एवं रसद, सड़कों के निर्माण, सड़कों के गड्ढा मुक्त की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि तत्सम्बन्धी सूची उन्हें उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी पात्र किसानों को उपलब्ध कराये जाने तथा राजस्व वादों के निस्तारण सहित राजकीय नलकूप से सिंचाई आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 196 जोड़ों का पंजीकरण हुआ है, जिसमें 36 जोड़ो का पंजीकरण जिला पंचायत के हैं शेष ब्लाकों के हैं, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है। बैठक में उपस्थित अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उदय शंकर सिंह द्वारा डीएम को अवगत कराया गया कि जिला पंचायत द्वारा 101 जोडों का सामूहिक विवाह कराये जाने के लिये प्रयासरत हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें निर्देशित किया कि 10 जुलाई तक प्रत्येक दशा में जिला मुख्यालय पर कराये जायें। शेष ब्लाकों द्वारा यथाशीघ्र सामूहिक विवाह का आयोजन कराये जायें। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान विद्युतापूर्ति, ट्रन्सफार्मर प्रतिष्ठापन आदि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को दिये। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र/छात्राओं का नामांकन, पाठ्य-पुस्तक, जूता-मोजा एवं ड्रेस वितरण आदि की जानकारी खण्ड शिक्षाधिकारी से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश उन्हें दिये इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, डीएफओ, परियोजना निदेशक(डीआरडीए) एस0के0 द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, डीसी मनरेगा विनय कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ