शुकुल बाजार अमेठी शुकुल बाजार विकासखंड की हरखू मऊ ग्राम पंचायत के प्रधान पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमेंआज हुए पंचायत उपचुनाव में प्रधान पद हेतु ग्राम हरखू मऊ में कुल वोटर 2397 में से 1311(54.69) मतदाताओं ने वोटिंग की तथा ग्राम संसारपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य हेतु चुनाव में कुल वोटर 112 में से 79 वोटर (70.53)ने अपने मत का उपयोग किया। बताते चलें 2018 में ग्राम प्रधान सुमिरन यादव की मौत के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जिसका चुनाव 6 जुलाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ उप चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी थाना अध्यक्ष बाजार सुकुल राज केसर सिंह ने बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ संभाला चुनाव के दौरान कहीं पर भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई तथा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ इस उपचुनाव में मृतक पूर्व प्रधान राम सुमिरन यादव के पुत्र पवन सहित अमर बहादुर राम बहादुर मैदान में थे
0 टिप्पणियाँ