सुलतानपुर 06 जुलाई, जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज 02 जुलाई को जमीनी विवाद में हत्या हो जाने के कारण मृतक आशुतोष मिश्रा पुत्र शिव शंकर मिश्रा(क्षेत्र पंचायत सदस्य), निवासी ग्राम सुरौली परगना बरौसा, थाना व तहसील जयसिंहपुर तथा 02 जुलाई को बिजली के खंभे के तार खीचने के विवाद को लेकर मारने-पीटने से हत्या/मृत्यु के कारण मृतक श्रीमती लखराजी पत्नी दयाराम, निवासी ग्राम कल्याणपुर परगना अल्देमऊ, थाना व तहसील कादीपुर के शोकापुल परिवार के घर जाकर स्वयं मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है, उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने उक्त दोनों परिवारों से इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शासन प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है।जिलाधिकारी ने दोनों पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि न्याय मैं स्वयं दिलाऊंगी। उन्होंने कहा कि आप सभी के मदद के लिये हम आपके साथ हैं कभी भी आप सब मुझसे मिलकर अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने मृतक आशुतोष मिश्रा की पत्नी प्रतिमा मिश्रा को इस दुख की घड़ी में जो काफी परेशान थी और अन्न-जल ग्रहण नहीं किया था उसे अपने हाथों से पानी पिलाकर धैर्य बनाये रखने के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों को ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही मा0 मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना, पारिवारिक लाभ व मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाये जाने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभांवित भी कराया जायेगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कादीपुर जयकरन, तहसीलदार जयसिंहपुर रानी गरिमा जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर दलवीर सिंह तथा सम्बन्धित थानाध्यक्ष व ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ