अक्षय मेल समाचार-
शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं पूर्व पीएम पं० अटल बिहारी वाजपेयी बालीवाल आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा जी के सतत् प्रयास से खिलाडियों व खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।शहर के एक मात्र स्टेडियम पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन जल्द ही बहुरेंगे।
श्री मिश्रा के प्रयास से शासन ने 2 करोड़ रूपयें की स्वीकृति प्रदान करते हुए जर्जर भवन को गिराने के साथ तरणताल मे वाटर फिल्टर प्लांट लगाने, बैडमिंटन कोर्ट के नवीनीकरण, अटल व्यायामशाला व 400 वाकिंग ट्रैक निर्माण के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है।
आपको बता दे 1, 2 फरवरी 2019 को खेलो भारत के तहत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक राज्यस्तरीय महिला बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।जिसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह, खेल राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी एवं खेल निदेशक डा० आर०पी०सिंह का आगमन हुआ था।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा की अगुवाई मे आयोजन समिति के सदस्यों ने माननीयों को स्टेडियम के कायाकल्प करने सहित जर्जर भवन को ढहाने के लिए एक मांग पत्र सौपा था।उसी मांगपत्र पर शासन ने 2 करोड़ का बजट एलाट कर सी०एण्ड डी० एस० उ०प्र० जलनिगम को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
इसी क्रम मे उ०प्र० सरकार की संयुक्त सचिव रेखा एस० चौहान ने 4 जुलाई को खेल निदेशक डा० आर०पी० सिंह को लिखे पत्र में स्डेडियम सुलतानपुर के जर्जर भवन को नीलामी कर ढहाने की अनुमति प्रदान कर दी है।आयोजन समिति व खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा के प्रयास की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया है।
0 टिप्पणियाँ