।माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर माटीकला की समीक्षा बैठक करते हुए, प्रेसवार्ता करते हुए मिट्टी स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक है इसमें पाये जाते है 26 पोषत तत्व
*धर्मवीरमाटीकला से जुड़े कामगारों को चिन्हित कर करे लाभान्वित : डीएम*
अक्षय मेल हिन्दी दैनिक समाचार, नीलम रायबरेली
रायबरेली 23 जुलाई, 2019
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने बचत भवन सभागार
में माटीकला की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र में माटीकला से जुड़े कामगारों को माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत बढ़ावा देना इसके लिए जो माटीकला से जुड़े अपना-अपना कार्य कर रहे है उन्हें चिन्हित कर उसकी जानकारी दें। ज्ञात हुआ है कि तहसील डलमऊ में 64, सदर 59, महराजगंज 19, सलोन 69, लालगंज 49 एवं ऊँचाहार 161 हैं। अभी बहुत से माटीकला से जुड़े
कार्य चिन्हीकरण होना है। जिसे चिन्हित कर मिट्टी का कार्य कर रहे है परिवारों की
संख्या, कार्यरत कामगारों में जिनकों तालाब का पट्टा आवंटित किया गया है उनकी
संख्या की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माटीकला से जुड़ा ग्रामोद्योग रोजगार योजना का भविष्य उज्ज्वल है। जिसको बढ़ावा देना है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही माटीकला से जुड़ें कामगारों को प्रशिक्षण देकर उन्हें टूलकिट्स पावर चालित चाक, पाटरी ह्वील भी उपलब्ध करा रही है माटीकला के लाभार्थियों को चयन जिला स्तरीय चयन समितियों के माध्यम से किया जायेगा।
माटीकला बोर्ड अध्यक्ष धर्मवीर ने कहा कि मिट्टी की बोतल, थर्मस, गिलास
आदि आधुनिक वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है। मिट्टी स्वास्थ्य के लिए लाभ
दायक है इसमें 26 पोषत तत्व पाये जाते है। मिट्टी पानी को फिल्टर करने के साथ
ठण्डा कर आरओ का भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रेसर कुकर में दाल पक्ती
नही है बल्कि फट जाती है। इससे पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते है। बड़े घरों के लोग बड़े-बड़े होटल में हाडी की दाल खाने जाते है क्यो न इसे घरों में ही पकाकर सपरिवार भोजन का अनन्द ले। उन्होंने कहा कि मिट्टीकला से जुड़े
लोगों के लिए मिट्टी के ही रोक नही है जिन तलाबों के पट्टा मत्स्य पालन के लिए
है उन्हें भी मिट्टी देना अनिवार्य है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि गरीब मजदूर
व्यक्ति जिनकी कही सुनवाई नही होती है उनकी बात सुनकर उन्हें आगे बढा कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार ने पहली बार जो लोग अपने परम्परागत कार्य को छोड़ चुके बेरोजगारी की दशा में जीवनयापन कर रहे थे उन्हें फिर से उनका परम्परागत कार्य को आधुनिक रूप देकर समृद्धि की ओर ले जाना है।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने भी अधिकारियों को निर्देश दिये कि माटीकला पवित्र तत्व से जुड़ा एक कला है जिसमें मानवीय मूल्यों को अक्षुण्ण रखने व बनाये रखने की ताकत है।
सरकार द्वारा दी जा रही माटीकला बोर्ड की जानकारियों को आमजन
तक पहुचाकर उनका लाभान्वित भी किया जाये तथा माटीकला से जुड़े कर्मकारों को शीघ्र चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा किमट्टी पर या तालाबों पर जिनका अवैध कब्जा है उन्हें शीघ्र हटाकर मिट्टी कामगारों का उसका लाभ दिलाया जायेगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, एडीएम डा0 राजेश कुमार प्रजापति, राम अभिलाष, एडीएम शशांक त्रिपाठी सहित सभी एसडीएम तहसीलदार, एडी सूचना प्रमोद कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 गौतम सहित माटीकला से जुडे़ सदस्य महराजदीन उर्फ तिलकधारी आदि भी उपस्थित थे।
इस मौके पर माटीकाला बोर्ड
अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने एक प्रेस वार्ता भी की जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार बन्धु
शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ