एसडीएम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ पात्र किसानों को 24 जुलाई तक कराये आवेदन : डीएम।
किसान 24 जुलाई तक जमा करें आवेदन।
अक्षय मेल समाचार, नीलम रायबरेली
रायबरेली 23 जुलाई, 2019।
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिये है कि भारत सरकार की
महात्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जो जनपद में विगत वर्ष से संचालित है, जिसमें बड़े एव छोटे जोत के सभी किसानों को वर्ष में तीन
किश्तों में दो-दो हजार रू0 कुल छः हजार दिये जायेगें उक्त योजना का अपने-अपने
क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करते हुए सभी कृषकों के आवेदन पत्र जिसके साथ अभिलेख
आधार कार्ड, बैंक पासबुक आईएफएससी कोर्ड सहित, खसरा/खतौनी की फोटो
कापी एवं किसानों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र भरकर अपने सम्बन्धित विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर 24 जुलाई 2019 तक अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें इसके साथ ही साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से डाटा फीडिंग का कार्य 25 जुलाई 2019 तक अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। जिससे की कोई भी पात्र किसान
इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
0 टिप्पणियाँ