जेठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ । हनुमान मंदिर पर भक्तों ने किया भंडारा उमड़ा जनसैलाब।

जेठ मास के तीसरे  बड़े मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ ।

हनुमान मंदिर पर भक्तों ने किया भंडारा उमड़ा जनसैलाब।

 शुकुल बाजार अमेठी। जेठ मास के प्रथम बड़े मंगलवार पर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर भक्तों का लगा रहा तांता भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन किए प्रसाद चढ़ाया तथा मंदिरों की फेरी की तथा अपने और अपने परिवार वालों के कुशल हेतु हनुमान जी से प्रार्थना की कहते हैं जिसके ऊपर हनुमान जी की कृपा होती है उसके ऊपर राम की कृपा अपने आप हो जाती है और उसके सारे बिगड़े कार्य स्वयं बन जाते हैं कलयुग के विषय में कहा गया है कि पृथ्वी पर सूर्य देवता और हनुमान जी ही विराजमान है जिनकी साक्षात कृपा मनुष्य  पर बरसती है  भक्तों द्वारा  कस्बा एवं  चौराहों पर  बड़े-बड़े स्टाल लगाकर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया बताते चलें इस बार ज्येष्ठ महीने में चार बड़े मंगल हैं। पहला बड़ा मंगल 21 मई  और अंतिम 11 जून को है। इसमें 28 मई को सर्वार्थसिद्धि योग अति कल्याणकारी रहेगा।रामभक्‍त हनुमान भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार माने जाते हैं। शास्त्रों और ग्रंथों में भी तमाम बातें लिखी जा चुकी हैं जो इस बात का साक्ष्‍य हैं और इस धरती पर एक कल्प तक सशरीर रहेंगे। हनुमानजी की पूजा और व्रत करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और समृद्धि बढ़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ