ग्राम प्रधान की दबंगों ने कर दी पिटाई।

 अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़

रानीगंज थाना क्षेत्र के मुआर अधारगंज ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह पुत्र स्व राम नरेश सिंह सोमवार को दोपहर 11बजे ग्राम सभा के तालाब में अवैध कब्जे को लेकर सम्बंधित कर्मचारी व लेखपाल को लेकर पैमाइश करवा रहे थे।प्रधान अरुण कुमार सिंह ने डी एम व पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वहा पहले से मौजूद उनके पड़ोसियों ने उन पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया और जमकर पिटाई भी की।ग्राम प्रधान अपनी जान बचाने के लिये घर के तरफ भागे। दबंगों ने घर पर जाकर जान से मारने की धमकी दी। और घर के बाहर खड़ी एक्टिवा स्कूटी में आग लगा दी। जिससे वहा पर अफरा तफरी मच गयी।पिटाई से घायल ग्राम प्रधान ने रानीगंज थाने पर आए जहा पर तहरीर देने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने बहाना बना कर तहरीर लेने में हील हवाली कर रही हैं। जिसकी प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक वा डी यम को भी दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ