पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने जिला अस्पताल मे डिजिटल एक्सरे व स्वास्थ्य कैम्प का उद्घाटन किया




शिव प्रसाद मौर्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी का 3 दिवसीय दौरा आज समाप्त हो गया। दौरे के अंतिम दिन मेनका ने जिलाधिकारी आवास पर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक और 3 माह के भीतर 10 हज़ार लोगों को मुद्रा योजना का ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बाद मेनका गांधी जिला अस्पताल पहुंची जहाँ उन्होंने डिजिटल एक्सरे और स्वास्थ्य कैम्प का उद्घाटन किया। इसके अलावा मेनका ने जिले में आई 10 नई एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और जिला अस्पताल के कार्यक्रम के बाद मेनका का काफिला रेलवे स्टेशन पहुंचा जहाँ उन्होंने नवनिर्मित प्लेटफॉर्म नम्बर 4 का उद्घाटन किया। मेनका ने यहाँ पर प्लेटफॉर्म एक दो और तीन के लिये लगे एक्सलेटर और लिफ्ट का भी उद्घटान किया। इसके अलावा प्लेटफॉर्म दो तीन और 4 पर मेनका के निर्देश पर बने शौचालयों का भी उद्घाटन किया। मेनका ने कहा कि जल्द ही यहाँ सुधार दिखाई पड़ने लगेगा। उन्होंने कहा की जिस किसी को भी मुद्रा लोन की जरुरत है वे आवेदन करें बताते चलें की स्टेशन के बाद मेनका गांधी लखनऊ के लिये रवाना हुई जहाँ से वे दिल्ली जाएँगी। मेनका ने इन 3 दिनों में करीब 72 गांव का दौरा किया और लोगों को चुनाव मे मिली जीत के लिये आभार व्यक्ति किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ