शौचालय का पैसा डकार गए ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी आधे अधूरे शौचालय बनवाकर ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने की बंदरबांट


शौचालय का पैसा डकार गए ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी

आधे अधूरे शौचालय बनवाकर ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने की बंदरबांट

  बाराबंकी  ।   

हैदरगढ बाराबंकी स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत गांव में आधे अधूरे शौचालय बनवाकर धन राशि का बंदरबांट हो गया आश्चर्य तो हो रहा है इनमें से कई शौचालय की जिओ टैगिंग भी करा दी गई जिसे लेकर लाभार्थी अधिकारियों का चक्कर लगाया लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है सिद्धौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्चिया मे शौचालयों का निर्माण किया गया है जिसमें  शौचालय  मे कई जगह पर केवल स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया है उनमें दरवाजा और सीट लगाना शायद प्रधान जी भूल ही गए यही नहीं कई शौचालयों में गड्ढे का निर्माण ही नहीं कराया गया कुछ जगह पर गड्ढे बनाए तो गए और उसका प्लास्टर ही नहीं हुआ गड्ढों पर ढक्कन ना रखे जाने के कारण अक्सर उस में जानवर गिर जाते हैं जोकि ग्रामीणों के लिए एक और मुसीबत साबित हो रही है कुछ शौचालय पर छत भी नहीं डाली गई ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद, तथा दीपाई, शेरू रावत, नरेश रावत, मरगूब, गुड्डू कश्यप, मोहम्मद जमील, मोहम्मद शकील, राम सुमिरन, मोहम्मद रईस, मुनव्वर अली ,आपको बता दें कि 6 माह पहले ग्राम प्रधान व  ठेकेदारों के माध्यम के द्वारा शौचालयों का निर्माण कराया गया था लेकिन उसके बाद कोई झांकने नहीं आया शौचालय में दरवाजा छत सीट लगाने के लिए लाभार्थियों ने कई बार ग्राम प्रधान  से संपर्क किया लेकिन हर बार पैसा ना होने की बातें कर उन्हें टाल दिया गया आश्चर्य तो इस बात का है कि इसी गांव में कुछ शौचालय की रंगाई पुताई करा कर उसमें लाभार्थियों का नाम दर्ज करके उसकी जियो टैगिंग भी करा दी गई लेकिन मौके पर भी अधूरे दिखे किसी भी शौचालय में पानी के लिए टंकी का निर्माण नहीं किया गया कई जगह गड्ढे भी अधूरे पड़े हैं मिर्चिया गांव में आधे अधूरे बने शौचालय स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाने तथा ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की हकीकत बयां करने के लिए काफी है इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि आधे अधूरे शौचालय का निर्माण करा दिया जाएगा आधे अधूरे शौचालय की  जिओ टैगिंग हो कैसे गई  उन्होंने स्वीकार करते हुए पूरा कर लिए जाने की बात कही और ग्रामीणों ने अधूरे पड़े को पूरा कराने की मांग की है इस भ्रष्टाचार से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी लेकर उच्चाधिकारियों तक प्रार्थना पत्र पर प्रेषित कर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ