ब्लॉक मुख्यालय पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने की समीक्षा बैठक
बैठक में शामिल हुए सभी ग्राम प्रधान एवं प्रतिनिधि।
शुकुल बाजार अमेठी विकासखंड शुकुल बाजार मुख्यालय पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने समीक्षा बैठक की जिसमें विकासखंड के सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं का लाभ हर गरीब परिवार को मिले राज्यमंत्री सुरेश पासी ने सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों सहित आम नागरिक को स्मृति ईरानी को विजई बनाने के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा जिस ने वोट दिया है और जिस ने वोट नहीं दिया हर आदमी का विकास होगा किसी के साथ विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया जाएगा सरकार सब की है जनप्रतिनिधि सबका होता है जनप्रतिनिधि के लिए सब बराबर हैं उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी बिजली विभाग के अधिकारी सभी प्रधानों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का सेंट परसेंट लाभ गरीबों तक लाभ पहुंचाया जाए कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना होने पाए उन्होंने ग्राम प्रधानों को और जनप्रतिनिधियों को भरपूर सहयोग देने की बात कही विकास कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इस अवसर पर ग्राम प्रधान इंदरिया भूपेंद्र विक्रम सिंह ग्राम प्रधान दक्षिण गांव उदय नारायण मिश्रा प्रधान रामप्रताप तिवारी प्रधान शिव नायक सिंह अधिशासी अभियंता दिलीप यादव खंड विकास अधिकारी उर्मिला देवी खंड विकास अधिकारी सरला देवी एडीओ पंचायत राम मिलन वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज मिश्रा राम मिलन यादव विजय यादव स्वर्ण कुमार विवेक कुमार गुंजन गुप्ता संजय वर्मा सहित समस्त खंड विकास के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र के प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे राज्यमंत्री सुरेश पासी ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के बारे में भी अधिकारियों निर्देशित किया
0 टिप्पणियाँ