दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट - मनीष मिश्र
प्रतापगढ़
जिले के कंधई थाना अंतर्गत किशुनगंज बाजार में दोपहर एक सूखा पेड़ अचानक भरभराकर कर गिर पड़ा जिसके बगल में कतार से बनी दुकानों के आगे जो टीन शेड लगे थे वो पेड़ की चपेट में आए और टूट कर चकनाचूर हो गए गनीमत रहा कि उन टिनशेडो के नीचे उस समय कोई नही था वरना बड़ा हादसा हो सकता था और कई जाने भी जा सकती थी उन्ही शेडो के अंदर कई बाइक और एक कार भी खड़ी थी लेकिन पेड़ की चपेट में आने से बच गए ये किसकी लापरवाही है इस पर गौर करने की बात है आखिर जो पेड़ सड़क किनारे सुख कर जर्जर हो गए है उन्हें काटने की जिम्मेदारी किसकी है क्या इसी तरह से हादसों का इंतजार किया जा रहा है और भी कई ऐसे पेड़ इसी बाजार के अंदर मौजूद है बारिश का मौसम आ चुका है ऐसे में इन पेड़ों के गिरने से किसी भी दिन कोई भी बड़ा हादसा होने से इनकार नही किया जा सकता ।
0 टिप्पणियाँ