शुकुल बाजार अमेठी।दसलाख की अवैध वसूली यानी रंगदारी करने वाले दो अभियुक्तों को थाना अध्यक्ष राज केशर सिंह ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार करके जेल भेजा और एक बड़ी घटना को होने से रोक लिया बताते चलें शुकुल बाजार क्षेत्र में अवैध वसूली और रंगदारी जैसा यह पहला मामला है जिसे पुलिस ने अपनी सूझबूझ से खत्म कर दिया अन्यथा अन्य जिलों और कस्बों की तरह शुकुल बाजार में भी रंगदारी की नई परंपरा शुरू हो सकती थी इसके लिए क्षेत्र वासियों ने थाना अध्यक्ष राज केशर सिंह को बधाई दी बताते चलें धर्मेंद्र कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद ग्राम शिवली थाना शुकुल बाजार के निवासी हैं जिनकी शुकुल बाजार कस्बे में निजी दवाखाना एवं मेडिकल स्टोर है जो कि अच्छी खासी चलती है धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि इंटरनेट फोन कॉलिंग के जरिए अज्ञात लोगों द्वारा दसलाखरुपये की रंगदारी यानी अवैध वसूली के रूप में मांगी जा रही है और बार-बार डराया धमकाया जा रहा है जिसमें धर्मेंद्र कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई तथा मामले से शुकुल बाजार पुलिस को अवगत कराया गया पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक विशेष जाल बिछाया और जाल में दोनों अभियुक्त फस गए गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त मोहित पांडे पुत्र मायाराम पांडे रोहित पांडे पुत्र मायाराम पांडे निवासी दक्षिण पारा थाना रौनाही जिला अयोध्या के रहने वाले हैं जिन्हें पुलिस ने अपनी सूझबूझ से रीछ घाट पर गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद कारतूस दो मोबाइल फोन बरामद हुआ पुलिस ने विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया
0 टिप्पणियाँ