पंकज शुक्ला।रामसनेहीघाट* हर योजना में दबंगों का कब्जा कायम है। ऐसा एक उदाहरण रामसनेहीघाट के महाराजगंज गांव में देखने को मिला। जहां लोग दूसरों को पानी पिलाने के लिए जगह जगह प्याऊ व नल आदि लगवाते हैं,वहीं एक दबंग ने सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर लोगों को स्वच्छ पानी के लिए मोहताज कर दिया। कब्जा करने वाले का शायद यही मानना है कि हैंडपंप भले ही सरकारी हो लेकिन कब्जा उसका ही रहेगा।मामला तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के महाराजगंज गांव का है जहाँ पर सरकारी इंडिया मार्का नल लगा है।जिस पर गांव के ही मुबारक पुत्र अब्दुल हसन ने उस में मोटर डाल कर अपना कब्जा कर लिया है इसे दबंग की दबंगाई कहें या फिर विभाग की मिलीभगत, जो सार्वजनिक संपत्ति पर इस कदर कब्जा कर रहा है।अगर कोई भी ग्रामीण उस नल पर पानी भरने पहुंचता है तो उसको गाली दे कर भगा देता है।ग्रामीणों को ऐसी भरी गर्मी में पानी के बूंद बूंद के लिए मोहताज कर दिया है जिससे मोहल्ले में पानी के लिए हाहाकार मची है। प्रसासन दबंग के खौफ से कांप रहा है।पीड़ितों ने एक बार एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टलआइजीआरएस संख्या 4001761 901 17643 पर शिकायत किया था।उस के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर आए थे और समरसेबल हटाने को कह गए थे। लेकिन दबंगों द्वारा आज तक समरसेबल नहीं हटाया गया।उसके बाद न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुचा और न ही कोई कार्यवाही ही हुई जिससे दबंग का हौसला बुलंद है यही नही समरसेबुल को लाइट आने पर चला दिया जाता है पानी सड़क पर बहता रहता है जिससे लोगों को आने जाने मे काफी दिक्कत होती है तथा पड़ोसी बगल के ही दरवाजे पर पानी भरा रहता है।
0 टिप्पणियाँ