अक्षय मेल समाचार/ शिव प्रसाद मौर्य।
सुल्तानपुर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दौरे के दूसरे दिन आज कादीपुर विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान लोकसभा में जीत दिलाने के लिये मेनका ने लोगों का आभार व्यक्त किया। मेनका गांधी ने कहा की जिसने भी मुझे वोट दिया या नही दिया, अब आओ सब हमारे हैं। अब आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये मुझसे जो भी संभव होगा आप की मदद करुँगी। मेनका गांधी ने कहा की अब महीने में 3 दिन मैं सुल्तानपुर में रहूंगी। इस दौरान जो भी आप लोगों की समस्यायें है और उसका निराकरण नहीं हो रहा है तो मैं उसकी हर संभव मदद कर आपकी समस्या का निदान करुँगी। इससे पहले आज सुबह मेनका गांधी ने जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिये अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए है।
0 टिप्पणियाँ