तालाब की भूमि पर हो रहा भवन निर्माण


अक्षय मेल समाचार।

जगदीशपुर अमेठी - जहाँ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तालाबों पर अवैध कब्जे को लेकर सख्त है। वहीं तालाब में भवन निर्माण की शिकायत ग्रामीण ने एसडीएम मुसाफिरखाना से किया है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक व थानाध्यक्ष कमरौली को अवैध निर्माण रोके जाने का आदेश दिया है।

कमरौली थानाक्षेत्र के पूरे दीना पाठक निवासी अनवार अहमद ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है जिसमे तालाब गाटा संख्या 736 पर भवन निर्माण कार्य किया जा रहा एसडीएम मुसाफिरखाना महात्मा सिंह ने अवैध निर्माण को रोकने के लिए राजस्व निरीक्षक व थानाध्यक्ष को आदेश दिया लेकिन उनका आदेश सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह गया कोई भी मौके पर नही पहुँचा ।सरकार न्यायालय तालाब को बचाने का दम भर रहे है लेकिन तालाबो को पाटकर कब्जा करने का क्रम कही भी थम नही रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ