जगदीशपुर
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राम कुबेर पुत्र अयोध्या प्रसाद बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय रायबरेली की जानिब से अधिकारी के रूप में दिनाँक 21 जून 2019 से विजया बैंक शाखा जगदीशपुर के पीएनपीए खातों की रिकवरी बैंक मैंनेजर के साथ कर रहा था तो कुछ लोगों को लोन जमा करने में आपत्ति हो रही थी वहीं आज 29 जून को पुनः विजया बैंक में खातों की रिकवरी करने पहुंचा और शाम को वापस जाने लगा तो ब्लाक जगदीशपुर के निकट तीन अज्ञात बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया और मारा पीटा ।पीड़ित के गुहार लगाने के बाद आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले तीनो बाइक सवार भागने में सफल रहे भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत स्थानीय कोतवाली में की l इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी बृज भूषण पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जानकारी की जा रही है l
0 टिप्पणियाँ