प्रयाग।जनपद प्रयागराज फूलपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा नेवादा पूरे दुर्गी में अमरेश कुमार सरोज पुत्र स्वर्गीय सुखराम सरोज निवासी ग्राम सभा कटनई ने ईट का पिलर तथा टीन सेट का छप्पर बनाकर जानवरों के रहने के लिए पशुशाला बनाया था जबकि हीरालाल पुत्र स्वर्गीय महारानी दिन प्रजापति ने फूलपुर एसडीएम के नाम लिखित में ज्ञापन दिया की अमरेश कुमार सरोज द्वारा किया गया कब्जा ग्राम सभा पूरे दुर्गी की जीएस जमीन में है इसकी पैमाइश की जाए तथा अवैध रूप से किया गया कब्जा हटवाया जाए जबकि पीड़ित पक्ष अमरेश कुमार सरोज कहना है कि यह निर्माण मैं अपनी भूमधरी जिसका आरजी संख्या 52 ख में किया है इस संबंध में कानूनगो लालजी यादव फूलपुर का कहना है कि तहसीलदार तथा एसडीएम फूलपुर के आदेश का पालन करते हुए क्षेत्रीय लेखपाल शोभानाथ बिंद तथा राजस्व टीम के साथ 5 जून 2019 को पैमाइश की गई थी पैमाइश करने पर पता चला कि अमरेश द्वारा किया गया निर्माण टीन सेट आरजी संख्या 52 ख जीएस में है 15-03-2019 को तहसीलदार के आदेश का पालन करते हुए 8 6 2019 को बहरिया फोर्स के साथ पहुंचकर अवैध रूप से रखा गया छप्पर को गिरवाया जबकि पीड़ित पक्ष अमरेश कुमार सरोज ने एसडीएम फूलपुर तथा डीएम प्रयागराज से लेखपाल व कानूनगो के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है
I
प्रयागराज से ब्यूरो चीफ शिव कुमार यादव
0 टिप्पणियाँ