पंकज शुक्ला बाराबंकी।
रामसनेहीघाट बाराबंकी शहर के पुलिस बूथ पर अलीगढ़ व टिकैत नगर बाराबंकी मे छोटी बच्चियों के साथ हुई अमानवीय कृत्य के विरोध मे बलात्कारी राक्षसों का पुतला फूंका अलीगढ़ व बाराबंकी में मासूम बच्चियों के साथ दरिदंगी की पराकाष्ठा पर समाज के सभी वर्गों ने तीखी आलोचना के साथ योगी सरकार से कानूनव्यवस्था को चुस्त दुरुस्त की मांग की है ।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों अलीगढ़ व बाराबंकी के टिकैतनगर में एक मासूम बच्ची के साथ एक विशेष वर्ग के दरिंदों ने इंसानियत को दरकिनार करते हए जबरन हैवानियत की हद पार करते हुए भीभत्स घटना को अंजाम दिया । पुलिस विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ सभी वर्गों में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है । आये दिन ब्लात्कार की हो रही घटनाओं पर अंकुस नही लग पा रहा है । एंटी रोमियो अभियान भी शांत होने से नव युवकों में कोई भी डर या भय नही दिखाई दे रहा । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र सिंह एडोकेट ने इन घटनाओं पर प्रदेश सरकार को दोषी ठहरते हुए कहा कि लचर कानून व्यवस्था व प्रशासन पर सरकार का जोर नही है ।भाजपा सरकार कहती कुछ है और करती कुछ । जबकि सपा नेता निर्मल यादव ने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ हुई यह घटना पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है कानून व्यवस्था का कोई मतलब नही है ।
कुलमिलाकर इन घटनाओं को लेकर समाज के सभी वर्गों में आक्रोश है भाजपा सरकार ऐसे घिनौना कार्य करने वाले लोगों के प्रति कठोरता के साथ कार्यवाही करें ताकि यह घिनौनी हरकत न हो सके ।।जिसमें मेरे साथ में विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष श्री अमित शुक्ला जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आदित्य सिंह टाईगर जी भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सत्येंद्र तिवारी उर्फ सत्या महाराज,बजरंगदल व युवा मोर्चा बाराबंकी के कार्यकर्ता शमिल रहे
0 टिप्पणियाँ