30 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल।

शुकुल बाजार अमेठी थाना अध्यक्ष राज केशर सिंह के नेतृत्व में शुकुल बाजार पुलिस को भारी कामयाबी मिली भारी मात्रा में कच्ची अवैध शराब बरामद एक कुंटल से ज्यादा लहन नष्ट किया मुखबिर से सूचना मिली कि अब्दुल्लाह बाहरपुर में भारी मात्रा में कच्ची और अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना अध्यक्ष शुकुल बाजार राज केसर सिंह ने 2 टीम नियुक्त कर दी अलग अलग घरों पर दबिश मारी गई जिसमें सीताराम पुत्र मूर्ति ग्राम अब्दुल्लाह बाहरपुर पोस्ट वा थाना शुकुल बाजार के यहां 20 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई  और  1 कुंटल से ज्यादा लहन एवं शराब बनाने के उपकरण भट्टी आदि को पुलिस ने नष्ट कर दिया इस टीम में उपनिरीक्षक माधव राज दिवेदी  कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह कांस्टेबल प्रकाश भारतीय शामिल रहे दूसरी टीम ने भी झगरू पासी पुत्र पहाड़े ग्राम अब्दुल्लाह बाहरपुर यानी उसी गांव में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया इस टीम में उपनिरीक्षक हवलदार राम कांस्टेबल कौसलेस कांस्टेबल मनीष यादव शामिल रहे पूरी घटना पर थाना अध्यक्ष राज केशर सिंह स्वयं निगाह बनाए रहे एवं दबिश से लेकर गिरफ्तारी के समय अब्दुल्लाह बाहर पुर गांव में दोनों टीम के साथ मौजूद रहे और और पल-पल की खबर लेते रहे तथा दोनों टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहे बताते चलें इन दिनों शुकुल बाजार पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं जिसमें उसे भारी कामयाबी मिल रही है दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया बताते चलें कच्ची अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में अभी हाल ही में शुकुल बाजार पुलिस ने पूरे हयात वैश्य गांव के श्यामलाल पुत्र नकछेद को भी 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था क्षेत्र के संभ्रांत बुद्धिजीवियों का कहना है जिस तरह से शुकुल बाजार पुलिस एक्शन ले रही है इससे क्षेत्र में अवैध शराब कच्ची शराब का कारोबार खत्म हो जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ