प्रतापगढ़ जिले से किए गए कई अभियुक्त गिरफ्तार


दैनिक अक्षय मेल समाचार

रिपोर्ट - मनीष मिश्र

प्रतापगढ़

दिनांक 21.06.2019 को वादी रामचन्द्र यादव पुत्र शिव कुमार यादव नि0 हुलासी का पुरवा, खटवारा थाना जेठवारा व उनके भाई जय प्रकाश यादव उर्फ लाल को थानाक्षेत्र जेठवारा के भवानीगढ़ के पास अभियुक्तगण राजकुमार उर्फ बच्चा व उसके साथियों द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिसमें जय प्रकाश यादव को कई गोलियां लगी जो गम्भीर रुप से घायल हो गया।उक्त घटना में अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जेठवारा द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा था। परिणाम स्वरुप 25.06.2019 को उ0नि0 धीरेन्द्र ठाकुर मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें से सम्बन्धित एक अभियुक्त राज कुमार उर्फ बच्चा को थानाक्षेत्र जेठवारा के बाबागंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया व उसके निशानदेही पर वहीं पास में एक भटठे के पास से तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद पिस्टल, एक अदद तमंचा, पांच अदद जिन्दा व 06 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण राजकुमार उर्फ बच्चा पुत्र भगवान दीन नि0 खटवारा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। मो0 मतिउल्ला पुत्र रफीउल्ला नि0 मदियापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।दिनेश चैबे पुत्र हरि प्रसाद नि0 मोतीराम का पुरवा, खटवारा थाना जेठवारा प्रतापगढ़। मो0 रिजवान उर्फ चन्दू नि0 पुत्र मो0 रसीद नि0 काशीपुर थाना लालगंज प्रतापगढ़, चैबे। एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक अदद तमंचा व एक कारतूस बरामद जनपद के थाना मानधाता से उ0नि0 कमल कुमार रस्तोगी मय हमराह के द्वारा गिरफ्तार किया गया,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ