शुकुल बाजार अमेठी केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ अवशेष किसानों को जल्द मिलेगा इसके लिए शासन की तरफ से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है योजना से वंचित किसानों को 30 जुलाई तक खतौनी आधार कार्ड बैंक पासबुक व घोषणापत्र लेखपाल के पास जमा होंगे केंद्र सरकार ने पिछले दिनों किसानों की सहूलियत के लिए किसान सम्मान योजना की शुरुआत करते हुए 2 हेक्टेयर तक के किसानों को योजना से लाभान्वित करने को कहा था शासन का निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने पात्र किसानों का डाटा अपलोड करते हुए योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया था लोकसभा निर्वाचन के बाद सरकार ने योजना में 2 हेक्टेयर की सीमा समाप्त करते हुए सभी किसानों को लाभान्वित करने की योजना बनाई है राजस्व लेखपाल कृषक कुमार श्रीवास्तव ने बताया शासन का निर्देश मिलने के बाद योजनाओं से वंचित किसानों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश मिले हैं जो 30 जुलाई तक डाटा पोर्टल पर अपलोड होना है और उन्होंने बताया जो किसान योजना से वंचित है छूट गए हैं वह आवेदन कर दें तथा जो लोग आवेदन करने के बाद किसान सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला है वह भी आवेदन कर सकते हैं
0 टिप्पणियाँ