इन्हौना,अमेठी
थाना शिवरतनगंज रतवलिया गांव निवासी एक महिला के साथ शुक्रवार को शौच के लिए गई थी तभी पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी गांव के दो युवकों ने महिला के साथ बलात्कार किया पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है लेकिन पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की बजाए पीड़िता को डरा धमका धमका कर टोल मटोल करने में जुटी है पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अमेठी से करके न्याय की गुहार लगाई है
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरे लगोटी मजरे रतवलिया गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक अमेठी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि शुक्रवार को जब वह शौच क्रिया को शाम सात बजे के लगभग घर से बाहर गई थी तभी पड़ोसी गाँव पूरे झालिया के रहने वाले दो लोगो ने महिला के साथ जबरदस्ती पकड़ कर मुंह में कपड़ा डालकर उसे जंगल की ओर खींच ले गए जहाँ उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया घटना से डरी सहमी पीड़िता जब घर पहुंची तो उसका पति घर पर नहीं था पति के आने के बाद भी पीड़िता ने घटना की घर मे बताई और पूरे मामले की लिखित शिकायत शिवरतनगंज पुलिस से कि लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से न लेते हुए पीड़ित को ही बुरा भला कह कर थाने से भगा दिया पीड़िता रामरानी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अमेठी से करके न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवरतनगंज ज्ञान चंद शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हुई है प्रथम दृश्यता मामला पेस बंदी का लगता है मामले की जाँच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ