शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री के संबंध में प्रशासन ने की छापेमारी काटा चालान ,मचा हड़कंप। खादी के आगे झुका प्रशासन ,टीम बैरंग वापस।

शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री के संबंध में प्रशासन ने की छापेमारी काटा चालान ,मचा हड़कंप।
खादी के आगे झुका प्रशासन ,टीम बैरंग वापस।

मुसाफिरखाना ,अमेठी ।शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री के खिलाफ प्रदेश के साथ ही जिले के सभी प्रमुख बाजारों व कस्बों में जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है ।रविवार को तहसील मुख्यालय मुसाफिरखाना कस्बे में तहसीलदार घनश्याम भारतीय के नेतृत्व में टीम ने दुकानों व् व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए दुकानों का चालान काटते हुए कार्यवाही की। जिससे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया ।चैयरमैन बृजेश कुमार गुप्ता के विरोध के चलते टीम ने अभियान को रोक दिया।
मुसाफिरखाना कस्बे में शासन स्तर से रोक के बावजूद व्यापारियों द्वारा धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री व उनके प्रयोग की सूचना पर शासन स्तर से गठित तहसीलदार घनश्याम भारतीय के नेतृत्व में टीम ने दुकानों पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन को बरामद करते हुए दुकानदारों का चालान काटते हुए जुर्माना किया ।टीम ने नाथूराम अग्रवाल पर पांच हजार  राजू जूते वाले की दुकान का चालान काटा ।इस कार्यवाही से कस्बे के साथ ही क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में अफरा तफरी मच गयी है ।प्रशासन की इस कार्यवाही पर चेयर मैन बृजेश कुमार गुप्ता के विरोध के कारण टीम ने छापेमारी का अभियान रोक दिया ।छापेमारी करने वाली टीम में तहसीलदार घनश्याम भारतीय अधिशाषी अधिकारी रेणुका एस कुमार नगर पंचायत कर्मी व पुलिस मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ