पशु मित्रो ने ज्ञापन देकर मानदेय सुनिश्चित करने व समायोजन की रखी मांग,



रामसनेहीघाट बाराबंकी पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न पशु चिकित्सालयो मे न्याय पंचायत स्तर पर वेटनरी  पैरावेट {पशु मित्र} को प्रशिक्षण देकर कार्य करने हेतु तैयार किया गया था, तब से ही पशु मित्र टीकाकरण, बध्याकरण, पशु गणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है,

परंतु काफी समय बाद भी सरकार सिर्फ शोषण कर रही है,

दिनांक 25/6/19 को वेटनरी पैरावेट/ पशु मित्र वेलफेयर एसोसिएशन बाराबंकी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बलराम सिंह व उपाध्यक्ष स्वामीदयाल कुशमेश ने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बनीकडर श्री अरविंद सरोज के माध्यम से निदेशक पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को अपने साथियो समेत ज्ञापन देकर आवाज उठाई कि शिक्षा मित्र की भांति हमारा भी मानदेय सुनिश्चित किया जाए व हम सब विपरीत परिस्थितियो मे पशुओ के बेहतर भविष्य व स्वास्थ्य हेतु कार्य करते है, इसलिए भत्ता व चिकित्सकीय बीमा की पालिसी विभाग द्वारा कराई जाए, व हम सब को पशुपालन विभाग मे समायोजित किया जाये; उपाध्यक्ष स्वामीदयाल ने बताया कि हम 2oo8 से विभाग मे कार्य कर रहे है,और लोग तो हमसे भी पुराने है

ज्ञापन देने वालो मे सुशील यादव,उदयराज,नरेंद्र कुमार,मो कामिल,शिवबालक समेत सभी वेटनरी पैरावेट/पशु मित्र उपस्थित रहे,

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)